बिठूर गंगा किनारे बसा एक नगर जिसका एक स्वर्णिम इतिहास और धार्मिक महत्त्व है
| |

बिठूर गंगा किनारे बसा एक नगर जिसका एक स्वर्णिम इतिहास और धार्मिक महत्त्व है

यदि आपको बनारस के घाट पसंद है आपको नदी के किनारे बैठना पसंद है आपको इतिहास और हिन्दू धर्म से लगाव है आपको गंगा में स्नान करना पसन्द है आपको शहरो की भागदौड़ से निकलकर कुछ समय शान्ति में बिताना पसंद है तो साहब सच मानिये बिठूर आपके लिए ही है जरूर आइये एक बार इस नगर में और धर्म देशभक्ति शांति सब एकसाथ देखिये |

यही पे रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता है, नानाराव पेशवा ने 1857 के स्वंत्रतता संग्राम का बिगुल यही से फूंका , तात्या टोपे यही रहे अगर धार्मिक महत्त्व की बात करे तो इसी Bithoor में वाल्मीकि जी ने रामायण लिखी , लव कुश का जन्म भी यही हुआ , राजा उत्तानपाद के पुत्र ध्रुव ने यही तप किया , ब्रह्मा जी ने यही यज्ञ किया |