कानपुर में घूमने की जगह Archives - SAFAR JANKARI

Kanpur me Ghumne Ki Jagah – कानपुर में कहाँ घूमे कहाँ रुके फेमस फ़ूड
Kanpur me Ghumne Ki Jagah इस पोस्ट में हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश के औधोगिक शहर कानपुर के बारे में और जानेंगे कानपुर में घूमने की जगहों और कानपुर के फेमस फ़ूड  के बारे में  इस इस लेख में आप पाएंगे कानपुर कैसे पहुंचे कहाँ रुके सम्बन्धी जानकारियां यह सभी जानकारियां हिंदी भाषा में होंगी , यह शहर गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है ,  Tourist Places of Kanpur के बारे में हम इस पोस्ट में जानेंगे  |

आपको बता दे कानपुर शहर लखनऊ से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है और इस शहर में आईआईटी HBTI , चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय , गणेश शंकर स्मारक चिकित्सा विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान भी है |

इसके अलावा इस शहर का ऐतिहासिक महत्त्व भी है और तो और यहाँ पर ग्रीन पार्क स्टेडियम , आर्डनेंस फैक्ट्री जैसी प्रसिद्ध जगहे है इसके अलावा आपको यहाँ का स्थानीय खानपान स्थानीय बोली में भी मजा आएगा |

Kanpur me Ghumne Ki Jagah – कानपुर में घूमने की जगह

कानपुर में घूमने की जगहों ( Kanpur me Ghumne Ki Jagah ) में मोती झील , कानपुर जू , कांच का मन्दिर , जे के टेम्पल , बिठूर , जापानी गार्डन , कानपुर मेमोरियल चर्च , फूल बाग़ , नाना राव पार्क ,भीतरगांव , गंगा बैराज , अटल घाट , इस्कान मन्दिर , पनकी हनुमान मन्दिर , श्री बारह देवी मन्दिर , गुमुटी गुरुद्वारा , माँ तपेश्वरी देवी मन्दिर अग्रणी है इनके अलावा भी इस शहर में घूमने को बहुत कुछ है |

Tourist Places of Kanpur  की लिस्ट बहुत बड़ी है इस पोस्ट में आगे हम सभी जगहों के बारे में विस्तार से जानेंगे |

कैसे पहुंचे कानपुर – How to reach Kanpur in Hindi

जैसा की आपको पता है की कानपुर भारत का एक प्रमुख शहर है तो जाहिर सी बात है यहाँ पर आना बहुत ही सुविधाजनक है यहाँ सभी प्रकार के साधन मौजूद है ट्रेन बस हवाई जहाज अपनी गाड़ी अपनी मोटरसाइकिल जैसे मन हो वैसे यहाँ पर आ जाओ |

यदि आप हवाई जहाज से यहाँ पर आने की सोच रहे हो तो आपको बता दू इस शहर में चकेरी नाम की जगह पर हवाई अड्डा मौजूद है हा एक बात है इस एअरपोर्ट से बहुत ज्यादा उड़ाने फ़िलहाल अभी नहीं है लेकिन हा दिल्ली , मुम्बई कोलकत्ता के लिए यहाँ से नियमित उड़ाने है |

बाकी आप एक बार चेक कर लीजियेगा अगर आपको कानपुर एअरपोर्ट पर आपके मन की फ्लाइट न मिल रही हो तो आप अमौसी एअरपोर्ट लखनऊ आ जाओ वहां से आप कानपुर बस से ट्रेन से कर से आराम से आ सकते हो |

अब यदि आप रेलगाड़ी से कानपुर आने का मन बना रहे हो तो बता दे यहाँ का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल है भारत से लगभग सभी प्रमुख शहरो से कानपुर सेन्ट्रल के लिए ट्रेन मिल जाएगी आपको,  जान लो की राजधानी शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेन भी इस रेलवे स्टेशन पर रूकती है कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के अलावा भी यहाँ कुछ रेलवे स्टेशन है आइएए उनको भी जान ले |

अनवरगंज रेलवे स्टेशन कानपुर शहर में ही है ये फेमस है फर्रुखाबाद , कन्नौज , कासगंज वाली पैसेंजर ट्रेन के लिये इसके अतिरिक्त पनकी , रावतपुर ,कल्यानपुर में भी रेलवे स्टेशन है लेकिन सबसे प्रमुख  सेन्ट्रल ही है |

अब यदि आप सड़क मार्ग  से कानपुर आने का मन बना लिए हो तो यह शहर भारत के सभी प्रमुख शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है यहाँ पर झकरकटी बस  स्टैंड  है तो सड़क मार्ग से यहाँ आना अत्यंत सरल है |

शहर के अंदर के यातायात के साधन

शहर के अन्दर आपको सरकारी और प्राइवेट बसे मिल जाएँगी वरीयता आप सरकारी सिटी बस को ही दे यहाँ टेम्पो भी चलते है जिनको विक्रम कहा जाता है इनके अलावा आप शहर में ऑटो और ई रिक्शा की भी सुविधा ले सकते हो , मेट्रो का काम तेजी से हो रहा है थोड़े दिन बाद आपको कानपुर मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी  |

घूमने के लिहाज से बढ़िया तो रहता है आप एक ऑटो या ई रिक्शा बुक कर लो और दिन भर इत्मीनान से घूमो आपके पास पैसे की कोई दिक्कत नहीं है तो आप कोई भी गाड़ी बुक करके घूम सकते हो तो कहने का मतलब है हर बजट में यहाँ यातायात मौजूद है , ऑनलाइन टैक्सी बाइक सर्विस जैसे ओला भी कानपुर में है तो बस आप घूमो |

कानपुर में कहाँ रुके – Where to Stay in Kanpur in Hindi

इस शहर में ढेरो धरमशाला ढेरो होटल मौजूद है हर रेट में मौजूद है बिलकुल प्रैक्टिकली बात करू तो धर्मशाला यहाँ खोजना पड़ेगा आपको और होटल आपको बड़ी आसानी से तमाम ऑनलाइन वेबसाइट पर मिल जायेंगे या सबसे बढ़िया आओ कानपुर और रेलवे स्टेशन मतलब कानपुर सेन्ट्रल के पास ही सैकड़ो होटल है आप देखके अपने हिसाब से ले लो कानपुर सेन्ट्रल के पास ही घंटाघर है उस एरिया में बहुत से होटल है यहाँ से आपको हर जगह के लिए ऑटो इत्यादि भी मिल जायेगा |

यदि आप अकेले है तो आपको डारमेट्री की भी सुविधा मिल जाएगी सरोजनी नगर में करतार यात्री निवास है वहा ठीक ठाक डोरमेट्री मिल जाते है इसके अलावा घंटाघर के पास भी आपको डोरमेट्री और सस्ते रूम आसानी से मिल जायेंगे तो कुल मिलाकर यहाँ रुकने की कोई समस्या नहीं है |

मै व्यक्तिगत अपना बताऊ तो रेलवे स्टेशन के पास 400 रूपये के एक रूम में रुका था ठीक ठाक था यदि आपके पास भी कही रुकने का बढ़िया अनुभव है तो कमेन्ट में उस होटल धर्मशाला का नाम लिख दे जिससे लोगो के काम आ जायेगा |

कानपुर घूमने का बेस्ट मौसम – Best Time to visit Kanpur in Hindi

देखिये कानपुर उत्तर भारत का एक शहर है   Kanpur me Ghumne Ki Jagah  तो बहुत सी है लेकिन यहाँ मौसम का ध्यान देना जरूरी है वैसे तो आप 12 महीने में कभी भी घूमो कोई दिक्कत ही नहीं है लेकिन यहाँ गर्मी ज्यादा पड़ती है तो आप मई जून जुलाई यानि ज्यादा गर्मी के महीनो को छोडके जब चाहे तब घूमे अगर बेस्ट की बात करू तो अक्टूबर से लेकर मार्च तक यहाँ घुमने का बेस्ट मौसम है कहने का तात्पर्य कानपुर शहर गर्मी में घूमने से बचे |

कानपुर में घूमने की जगहे –  Tourist Places of Kanpur in Hindi

अब हम लोग  Kanpur me Ghumne Ki Jagah  के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे यदि आप इस शहर की यात्रा की सोच रहे हो तो यह लेख आपके बहुत काम आयेगा ,  Tourist Places of Kanpur  की लिस्ट बहुत बड़ी है यहाँ पर हम सिर्फ खास पर्यटन स्थलों की बात कर रहे है –

मोती झील कारगिल पार्क – कानपुर में घूमने की जगह

शहर कानपुर का यह एक बहुत ही बढ़िया पर्यटन स्थल है यहाँ पर लोग घूमने आते है और यहाँ पर आपको हरियाली , झील आदि देखने को मिलेगा हम यह बोल सकते है यदि आप किसी ऐसी स्थल की खोज में है जहाँ आपकी आँखों को बढ़िया द्रश्य दिखे और शांत जगह हो तो आप मोती झील  की तरफ जरूर आइये  |

यहाँ जो कारगिल पार्क है उसमे आपको ओपन जिम , छोटे बच्चो के लिए झूले , एक स्तम्भ जो कारगिल में शहीद हुए जवानो को सम्मान देने के लिए बना है आदि देखने को मिलेगा |

कारगिल पार्क मोती झील

यहाँ पर एक सुन्दर झील है जिसमे स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा बनी हुई है और यह स्थल सच मानिये बहुत ही सुन्दर है विवेकनद जी की प्रतिमा के पास खड़े होकर आप सम्पूर्ण झील की सुन्दरता को देख सकते है और अपनी बहुत ही सुन्दर व्यू वाली फोटो ले सकते है आप इस झील के चारो तरफ बने रास्तो पर जरूर जाये क्यूंकि ये अत्यंत हरे भरे और सुन्दर है यहाँ का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहता है |

मोती झील कानपुर

कारगिल पार्क मोती झील   उद्यान का टिकट महज १० रूपये है अगर टाइमिंग की बात करे तो ओपन तो यह स्थल सुबह 5 बजे ही जाता है लेकिन ज्यादातर लोग घुमने यहाँ सुबह 10 बजे से ही आना शुरू होते है रात 8-9 बजे तक यहाँ घूमते है तो आप अपने परिवार सहित मोती झील कारगिल पार्क आकर एक बहुत ही बढ़िया समय व्यतीत कर सकते है कारगिल पार्क के बाहर ही एक बेहतरीन  love कानपुर वाला सेल्फी पॉइंट है जहाँ आप अपनी फोटो क्लिक जरूर  करवाइयेगा |

इसके अलावा पार्क के बाहर तमाम तरह की स्ट्रीट फ़ूड और बच्चो  के लिये खेल के विकल्प उपलब्ध रहते है तो यह पर्यटन  स्थल आपके बच्चो को काफी पसंद आएगा इसकी लोकेशन की बात करे तो गुमुटी नंबर 5 से ये पास में ही है आप बड़े आराम से यहाँ पर आ सकते है | इसके सामने ही राजीव वाटिका है यदि खुली हो तो आप वहां भी घूम सकते है |

कारगिल पार्क

राजीव वाटिका

बाल उद्यान पार्क जापानी गार्डन

निसंदेह जापानी गार्डन में आप के बच्चो को बहुत ही ज्यादा मजा आने वाला है आप कारगिल पार्क मोती झील से यहाँ पैदल ही आ सकते है इसका आर्किटेक एक जापानी ने किया है तभी इसका नाम जापानी गार्डन  भी है यहाँ की हरियाली फूल पेड़ पौधे आपका मन मोह लेंगी यहाँ पर बच्चो के लिए कई तरह के झूले है एक ट्रेन है जो बच्चो का सबसे खास आकर्षण है इस ट्रेन की सवारी करकर बच्चे बहुत ही खुश होते है इसके अलावा यहाँ आप नौका विहार का भी लुत्फ़ ले सकते है |

यहाँ पर आपको कई तरह के स्विंग्स , बोटिंग , म्यूजिकल फाउंटेन , कैफेटेरिया , मैजीकल राइड आदि मनोरंजन के लिए मिल जायेंगे और सबसे बढ़िया है यहाँ की साफ़ सफाई बहुत से लोग इसे भी मोती झील  कहते है |

जापानी गार्डन की टाइमिंग

यदि हम जापानी गार्डन की टाइमिंग की बात करे तो आपको बता दे की यहाँ आप सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक घूमने आ सकते है |

जापानी गार्डन का टिकट प्राइस

इस पार्क में घूमने का एक प्रवेश शुल्क भी है जो की महज 25 रूपये है अच्छा 3 साल से छोटे बच्चो और दिव्यांग के लिए यहाँ प्रवेश निशुल्क है |

तो आप मोती झील कारगिल पार्क जापानी गार्डन सब एक साथ देख ले क्यूंकि ये सब आसपास ही है |

जापानी गार्डेन

एलेन फारेस्ट जू – कानपुर चिड़ियाघर

सबसे पहले तो यह जान लीजिये की कानपुर का चिड़ियाघर नवाबगंज में स्थित है और  बहुत ही बड़ा है तो आप यहाँ जब भी आये समय लेकर आये , कानपुर जू में एक झील है एक टॉय ट्रेन है जो बच्चो को काफी लुभाती है बड़े बड़े पेड़ है जिनकी छाया में बैठना एक सुखद अनुभव होगा इस जू में आपको विभिन्न प्रजाति के पौधे और जानवर देखने को मिलेंगे अब हम आपको कानपुर के चिड़ियाघर के बारे में और भी बताने जा रहे है –

झील

इस जू में एक बहुत ही सुन्दर झील हो जो बहुत से जलीय प्रजातियो का घर है बहुत से पक्षी इसी झील के लिए यहाँ पर आते है आप भी इस झील के किनारे शांत वातावरण में घूम सकते हो |

टॉय ट्रेन

बच्चो के बीच लोकप्रिय यह टॉय ट्रेन भी मजेदार है इसमें बैठकर आप बिना थके सम्पूर्ण चिड़ियाघर के दर्शन कर सकते हो निसंदेह इस ट्रेन में बैठना एक रोमांचकारी अनुभव होगा |

बोटैनिकल गार्डन

जैसा की आप नाम से ही समझ गए होंगे की इस पार्क में आपको तमाम तरह के पौधे देखने को मिलेंगे जिनका रख रखाव यहाँ के कुशल कर्मचारी करते है यदि आपको पौधों से लगाव है तो आप यहाँ जरूर आये |

बर्डहाउस

इस जगह पे तमाम तरह के पक्षी देखने को मिलते है उन पक्षियों की आवाज आपका मन मोह लेगी यहाँ पर बहुत दूर दूर से पक्षी आते है आप कई नए तरह के पक्षियों को यहाँ पर देख सकते हो यहाँ की खासियत है रंगीन तोते , मधुर तोते और सुंदर सारस तो आप यहाँ भी जरूर आइयेगा |

इनके सबके अलावा कानपुर के  चिड़ियाघर में मछलीघर’ , बटरफ्लाई पार्क , सरीसृप घर , डायनासोर पार्क, झूले , कैफेटेरिया आदि पायेंगे |

कानपुर जू की टाइमिंग

यहाँ की टाइमिंग सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक है और ध्यान यह दे की यह सोमवार को बंद रहता है एक बार का और ध्यान दे यहाँ जितना जल्दी आ जाये उतना ही बढ़िया रहता है |

कानपुर जू का प्रवेश टिकट

यहाँ घूमने के लिए आपको थोड़े से पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे यहाँ की एंट्री फीस वयस्क के लिए अब 70 रूपये है जिसमे मछलीघर की भी शामिल है वही यही शुल्क 6 से 12 साल के बच्चो के लिए 35 रूपये है और विदेशी नागरिक के लिए यही शुल्क 400 रूपये है |

चिड़ियाघर के अन्दर प्लास्टिक की थैली पानी की बोतल ले जाना मना है तो कृपया ध्यान रखे तो जब भी आपके पास समय हो यहाँ जरूर आये  Kanpur me Ghumne Ki Jagah  में एलेन फारेस्ट जू बेहद खास है    |

अटल घाट कानपुर का दर्शनीय स्थल

कानपुर के चिड़ियाघर से 2 किलोमीटर आगे है अटल घाट यह एक बहुत ही ज्यादा सुन्दर गंगा घाट है इसकी आप जितनी भी तारीफ करोगे कम ही होगी यहाँ पर आप सुन्दर नौका पर बैठकर नौका विहार कर सकते हो , घाट की सीढियों पर बैठकर गंगा के दर्शन कर सकते हो घाट पे शौचालय की बहुत ही बढ़िया व्यवस्था है पेय जल की व्यवस्था यहाँ पर है यदि आप फोटो के शौखीन है तो यहाँ आपको कई खूबसूरत पॉइंट मिलेंगे जहाँ आप अपनी बढ़िया सी फोटो ले सकते हो |

बिलकुल गंगा नदी के समीप ही अटल घाट में ऐसी व्यवस्था की आप खड़े होकर बिलकुल पास से गंगा जी को बहते हुये देख पाएंगे आप स्टील की रेलिंग पकडकर नीचे गंगा जी के दर्शन करेंगे  |

अटल घाट कानपुर

अटल घाट

लवकुश बैराज | गंगा बैराज

यह कानपुर नगर में गंगा नदी पर बना हुआ एक बैराज है जिसे बहुत ही खूबसूरत ढंग से बनाया गया है कहने का तात्पर्य ये की जो बैराज के आसपास का क्षेत्र है उसे बहुत ही सुन्दर बना दिया है तो इस स्थल पर लोग घूमने आते रहते है यहाँ पर ढेरो सेल्फी पॉइंट मैजूद है जैसे KANPUR MERI JAAN लिखा हुआ सेल्फी पॉइंट HAPPILY CHECKED IN TO कANPUR लिखा हुआ सेल्फी पॉइंट आई लव कानपुर वाला सेल्फी पॉइंट आदि तो जब भी आप कानपुर जू की तरफ आये तो यदि समय रहता है तो अटल घाट और गंगा बैराज पर भी जरूर आये |

गंगा बैराज को लवकुश बैराज भी कहा जाता है यहाँ से माँ गंगा का आपको बहुत ही मनोहर रूप दिखाई देगा साथ ही यहाँ खाने पीने के कई स्टाल मिल जायेंगे जहाँ आप लोकल स्ट्रीट फ़ूड का मजा ले सकते हो |

लवकुश बैराज गंगा बैराज

सती चौरा घाट | नरसंहार घाट | मैस्कर घाट

यह एक ऐतिहासिक घाट है जो कि सती प्रथा से सम्बन्धित है इसे मैस्कर घाट , नरसंहार घाट , सती चौरा घाट आदि नामो से जाना जाता है एवं इसका अधिकारिक नाम नाना राव घाट है , इस स्थल पर अनेको मन्दिर है और माँ गंगा के सुन्दर दर्शन होते है सन 1857 की क्रांति में यहाँ पर भीषण नरसंहार हुआ था |

ग्रीन पार्क

वैसे तो यह कोई पर्यटन स्थल नहीं है फिर भी कानपुर के लेख में ग्रीन पार्क का नाम होना ही चाहिए तो आपको बता दे यह एक क्रिकेट  स्टेडियम है जहाँ क्रिकेट टेस्ट मैच की  पिच बहुत ही बढ़िया है यहाँ आईपीएल के भी कई  मैच हो चुके है यदि आप एक क्रिकेट प्रेमी हो तो जरूर कोशिश करो की यहाँ घुमने का मौका मिल जाए | यह गंगा नदी के किनारे पर बना हुआ एक बेहद ही खूबसूरत स्टेडियम है |

Vindhyachal Dham ki Meri Yatra

Meri Pehli Hawai Yatra – पहली हवाई यात्रा

नाना राव पार्क कानपुर में घूमने की जगह

नाना राव पार्क को कंपनी बाग़ नाम से भी जाना जाता है यह शहर के मध्य में स्थित एक हरा भरा और शांत स्थल है यह पार्क मुख्यता नाना राव पेशवा को समर्पित है यहाँ बहुत से लोग मोर्निंग वाक करने आते है नाना राव पार्क में आप वाल्मीकि वाटिका , शहीद स्थल , बूढा बरगद , वॉर मेमोरियल , वीर देशभक्तों की प्रतिमाये आदि देख सकते हो यह पार्क मुख्यता 1857 की क्रांति में सम्मिलित देशभक्तों के सम्मान के लिए बनाया गया है  |

यहाँ का बूढा बरगद गवाह है तमाम भारतीयों की शहादत का , बताते है  कि अंग्रेजो ने  बहुत से भारतीयों को  इस बरगद से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया था |

नाना राव पार्क कानपुर

नाना राव पार्क

फूल बाग़ – Phool Bag Place to visit in Kanpur in Hindi

गणेश शंकर विद्यार्थी नाम से जाने जाना वाला फूल बाग़ बिलकुल नाना राव पार्क के सामने ही स्थित है यह एक बहुत बड़ा पार्क है यहाँ पर तमाम बड़ी बड़ी रैलियां होती रहती है कानपुर संग्रहालय भी फूल बाग़ में स्थित है यहाँ पर आपको कई  देशभक्तों की मूर्तियाँ दिखाई देंगी जैसे गणेश शंकर विद्यार्हती , डाक्टर राम मनोहर लोहिया , महात्मा गाँधी , भीमराव अम्बेडकर |

फूल बाग़ और नाना राव पार्क आमने सामने ही है तो दोनों आप एक ही विजिट में देख सकते है ,   Kanpur me Ghumne Ki Jagah में ये दोनों पार्क आप जरूर शामिल करे  | इस पार्क में कई तरह के झूले है जो बच्चो को अपनी और आकर्षित करते है |

फूल बाग़ कानपुर

पनकी हनुमान मन्दिर कानपुर का प्रसिद्ध मंदिर

कानपुर में पनकी का हनुमान मन्दिर बहुत ही ज्यादा प्रसिद्द है यहाँ पर बहुत ही ज्यादा भीड़ होती है यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है यहाँ के स्थानीय व्यक्तियों का मानना है की इस मन्दिर के दर्शन करने से भक्तो की मनोकामनाये पूरी होती है |

जब मैंने यहाँ दर्शन करने आये कुछ श्रधालुओ से इस मंदिर के बारे में पूछा तो ज्यादातर लोग यही बोले की यहाँ दर्शन करने से ही आपके बिगड़े काम बन जाते है यहाँ पर मंगलवार के दिन अत्यधिक भीड़ होती है  |

इस मंदिर को श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के नाम से जानते है यह पनकी नाम की जगह पर स्थित है यहाँ एक गौशाला भी है इस मंदिर का स्थापना श्री श्री 1008 पुरुषोत्तम जी महाराज ने की थी लोगो की यह भी मान्यता है की यहाँ हनुमान जी की प्रतिमा के तीन रूप देखने को मिलते सुबह हनुमान जी का चेहरा बाल हनुमान के रूप में दिखाई देता है  दोपहर में हनुमान जी युवा ब्रम्हचारी के रूप में दिखाई देते है और शाम होते होते हनुमान जी तेजस्वी महापुरुष के रूप में दिखाई देते है |

जे के मन्दिर कानपुर का प्रसिद्ध मंदिर

वास्तव में यह मन्दिर बहुत ही खूबसूरत है और कानपुर शहर में मध्य में स्थित है यह रावतपुर से पास ही है इस मंदिर को श्री राधाकृष्ण मन्दिर भी कहते है इस मंदिर के बारे में जो खास है वो यहाँ की वास्तुकला यकीन मानिये यह मन्दिर धार्मिक लिहाज और वास्तुकला के लिहाज से आपको बहुत पसंद आएगा सामने से जब आप इस मन्दिर को देखोगे तो आपको 5 ऊँचे-ऊँचे गुम्बद दिखाई देते है और इन पांचो गुम्बदो में पांच अलग अलग मन्दिर है |

यह मंदिर मुख्य रूप से श्री राधाकृष्ण को समर्पित है इसके अलावा यहाँ हनुमान जी का मंदिर , अर्धनारीश्वर मंदिर , नर्मदेश्वर मंदिर , और लक्ष्मीनारायण मंदिर है  |

जे के मन्दिर की टाइमिंग का ध्यान दे यह रोजाना सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलता है फिर शाम 4:30 से रात 9 बजे तक खुला रहता है शाम के समय यह बहुत ही ज्यादा मनोरम लगता है |

जे के टेम्पल कानपुर

गुमुटी गुरुद्वारा

वैसे तो कानपुर में कई पवित्र गुरूद्वारे है जैसे की चोक गुरुद्वारा , भाई बन्नो साहिब गुरुद्वारा ,  सरसरैया घाट गुरुद्वारा , अरमापुर गुरुद्वारा ये सभी गुरूद्वारे बहुत ही साफ़ सुथरे सुन्दर है आप   दर्शन हेतु इन सभी गुरुद्वारों में जा सकते है एक गुरुद्वारा गुमुटी नंबर 5 पर स्थित है |

यह गुरुद्वारा बिलकुल चौराहे पर ही बना है इसे गुमुटी गुरुद्वारा कहते है सामने से देखने पर यह बहुत ही भव्य दिखाई देता है शुरुआत में ही आपको यहाँ एक पुस्तक भण्डार और एक सिख धर्म से सम्बन्धित वस्तुओ की दुकान दिखाई देगी मुख्य गुरुद्वारा ऊपर बना हुआ है आप यहाँ जरूर आये |

कानपुर मेमोरियल चर्च

कैंट एरिया में स्थित यह चर्च बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाई गई है कानपुर में जो भी टूरिस्ट आता है वो इस  चर्च की बेजोड़ अद्भुत वास्तुकला को देखने जरूर आता है यह मुख्य रूप से इसाई लोगो का धार्मिक स्थल है परन्तु यहाँ सभी धर्म के लोग जा सकते है यह लाल ईंटो पत्थरो से बनी एक भव्य  चर्च  है वैसे जब मै यहाँ गया तो यह बंद थी जानकारी की तो मालूम हुआ की यह सिर्फ रविवार को ओपन रहती है यह ALL SOULS CHURCH  नाम से जानी जाती है |

यहाँ पास में ही मुझे दो और  चर्च  दिखाई दी थी और निसंदेह दोनों ही देखने में सामने से बहुत सुन्दर लग रही थी एक का नाम BIBLE PRESBYTERIAN CHURCH  और दूसरी का नाम ST. PATRICKS  CHURCH  है |

कानपुर मेमोरियल चर्च

चर्च

श्री बारह देवी मन्दिर

श्री बारह देवी मन्दिर कानपुर का एक अति प्राचीन मंदिर है इस मन्दिर के रास्ते में तमाम दुकाने आपको दिखाई देंगी यहाँ नवरात्र में मेला सा लगता है जिसमे अत्यधिक भीड़ होती है इस मन्दिर प्रांगण में कई हिन्दू देवी देवताओ की प्रतिमाये है कानपुर शहर में श्री बारह देवी मन्दिर  की बहुत ही ज्यादा मान्यता है | ASI के एक सर्वेक्षण के अनुसार यहाँ जो मुख्य दुर्गा माँ की मूर्ति है वो 1700 साल पुरानी है |

कांच का मन्दिर | श्री धर्मनाथ स्वामी जैन श्वेतांबर मन्दिर

देखिये  कानपुर में घूमने की जगह में जैन ग्लास मन्दिर को अवश्य शामिल करे यह एक बहुत ही खूबसूरत मंदिर है इसकी नक्खाशी  लाजवाब है मंदिर बाहर से भी देखने में अलौकिक है और अन्दर से तो क्या कहने यह जैन धर्म का एक मंदिर है इस मंदिर के अन्दर कांच की कारीगरी की गई है अच्छा यहाँ की जो छत है उसकी अद्भुत बनावट जब आप देखोगे तो एक बार चकित जरूर हो जाओगे जैन ग्लास टेम्पल महेश्वरी मोहाल  जनरलगंज कमला टावर के पास स्थित है   |

जैन ग्लास टेम्पल  की टाइमिंग का विशेष ध्यान दे यह  मंदिर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुलता है फिर शाम को 4 बजे से 5 बजे तक खुलता है तो आप इसी बीच यहाँ आये |

कांच का मंदिर जैन ग्लास टेम्पल कानपुर

कांच का मंदिर

जामा मस्जिद पटकापुर कानपुर

जैन ग्लास टेम्पल से थोड़ी ही दूरी पर जामा मस्जिद स्थित है यह पटकापुर नाम की जगह पर है और यह 175 साल पुरानी मस्जिद है जामा मस्जिद में भी आपको नक्खाशी देखने को मिलेगी इसमें हरे और सफ़ेद रंग का प्रयोग किया गया है यहाँ सभी धर्मो के लोग आ सकते है जामा मस्जिद की बनावट इसकी वास्तुकला वाकई में बहुत ही आकर्षक है कानपुर में घूमने की जगह में जामा मस्जिद को भी आप शमिल कर ले |

द्वारकाधीश मन्दिर जनरलगंज

द्वारकाधीश मंदिर जैन ग्लास टेम्पल  के बिलकुल ही समीप स्थित है  निसदेह यह एक भव्य मंदिर है यहाँ की साफ सफाई आपको पसंद आएगी अच्छा यह मन्दिर भी मान्यता वाला है और अच्छी खासी भीड़ भी यहाँ हमेशा बनी रहती है अब आप जैन ग्लास टेम्पल देखने जाओ तो लगे हाथ द्वारकाधीश मंदिर  भी दर्शन कर लो , द्वारकाधीश मन्दिर के अन्दर की दीवारों पर नक्खाशी उकेरी गई है और बेहद ही सुन्दर झूमर यहाँ लगे हुए है इसके अलावा प्रभु द्वारकाधीश की प्रतिमा भी अति मनमोहक है |

द्वारकाधीश मन्दिर

श्री सालासर बालाजी मन्दिर

द्वारकाधीश मंदिर से दो मिनट की दूरी पर स्थित है श्री सालासर बालाजी मंदिर जिसके संस्थापक संत शिरोमणि मोहन दस जी महाराज है इस मंदिर के मुख्य द्वार पे भगवान विष्णु , श्री राम लक्ष्मण सीता और महादेव की प्रतिमा सुशोभित  है ,  श्री सालासर बालाजी मंदिर  कानपुर का अत्यंत साफ़ सुथरा और सुन्दर मन्दिर है अप यहाँ भी दर्शन कर ले |

श्री सालासर  बालाजी मन्दिर कानपुर

तपेश्वरी देवी मन्दिर

तपेश्वरी देवी का मंदिर भी कानपुर में अत्यधिक प्रसिद्ध है और यह भी एक पुराना मंदिर है यह मंदिर बिरहाना रोड पर पटकापुर में है जो की जामा मस्जिद के पास ही है इस मंदिर का सम्बन्ध रामायण काल से है यहाँ की मान्यता है की इसी जगह पर माता सीता ने तपस्या की थी और लव कुश का मुंडन संस्कार भी यही पर हुआ था |

नवरात्री के दिनों में यहाँ भक्तो का ताँता लगा रहता है , माँ तपेश्वरी देवी का मंदिर सबसे ज्यादा निसंतान दम्पतियों के लिए जाना जाता है यहाँ की मान्यता है की यहाँ पर माँ के दर्शन करने से संतान सुख प्राप्त हो जाता है |

देखिये जब आप जैन ग्लास टेम्पल देखने आओ तो उसके साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर ,  श्री सालासर बालाजी मंदिर  ,  जामा मस्जिद , माँ तपेश्वरी देवी मन्दिर भी देख लो क्यूंकि ये सब पर्यटन स्थल आसपास ही है |

घंटाघर कानपुर

कानपुर का घंटाघर भी आप देख सकते हो लाल सफ़ेद रंग की यह ईमारत बहुत ही खूबसूरत दिखाई पड़ती है यह कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के समीप ही है और यह कानपुर का मुख्य चौराहा है यहाँ से लगभग हर जगह के लिए आपको साधन मिल जायेंगे घंटाघर के समीप ही जनरलगंज बिरहाना रोड है कानपुर में रुकने के लिए भी यह एक बढ़िया स्थल है ,  Kanpur me Ghumne Ki Jagah की शुरूआत मैंने घंटाघर से ही की थी  |

घंटाघर कानपुर

आनंदेश्वर मन्दिर परमट कानपुर का दर्शनीय स्थल

भोलेनाथ का आनंदेश्वर मन्दिर भी कानपुर में काफी लोकप्रिय है यहाँ तो आपको रोजाना ही भीड़ दिखाई देगी यह मंदिर गंगा नदी के किनारे पर बना हुआ है यहाँ आकर आपको एक सकारात्मक ऊर्जा का अभाष होगा मंदिर के आसपास तमाम दुकाने जहाँ भगवान शिव से सम्बंधित सामग्री मिल जाएगी मंदिर के सामने ही गंगा घाट है जहाँ आप बोटिंग भी कर सकते हो , आनंदेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में भोलेनाथ की शिवलिंग है |

माँ भगवती वैष्णो देवी गुफा मन्दिर कानपुर

माँ भगवती वैष्णो देवी गुफा मन्दिर कानपुर का एक बहुत ही सुन्दर मंदिर है इस मंदिर में आप बहुत से हिन्दू देवी देवताओ की सुन्दर प्रतिमाये देखने को पाओगे इसके अलावा यहाँ पर जम्मू के कटरा स्थित माँ वैष्णो देवी गुफा के तर्ज पे एक गुफा भी बनी है जिसमे आप तरह तरह की झांकियां देखने को मिलेंगी तो आप  माँ भगवती वैष्णो देवी गुफा मन्दिर को भी कानपुर टूरिज्म की लिस्ट में शामिल कर सकते है |

साईं दरबार , इस्कान मंदिर , सुधान्शु जी महाराज आश्रम ,  बिठूर

जब आप कानपुर से बिठूर की तरफ जाओगे तो आपको साईं दरबार मंदिर , इस्कान मंदिर भी मिलेंगे बिठूर एक धार्मिक और एतिहासिक स्थली है आपकी कानपुर यात्रा बिठूर जाये बिना अधूरी है बिठूर का सम्बन्ध 1857 की क्रांति से है यह्ही पर रानी लक्ष्मी बाई का बचपन बीता है बिठूर में आप ध्रुव टीला , पत्थर घाट , ब्रह्मावर्त घाट , वाल्मीकि आश्रम , नाना राव समरक , सुधांशु जी महाराज आश्रम , साईं दरबार आदि जगह घूम सकते हो और यहाँ के घाट बहुत ही बढ़िया है |

साईं दरबार साईं जी को समर्पित है वही सुधांशु आश्रम एक बहुत ही बढ़िया घूमने वाली धार्मिक जगह है और इस्कान मंदिर इस्कान चेन का एक विशाल मंदिर है बिठूर के आसपास इन सभी स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करके पढ़ लीजिये , Tourist Places of Kanpur में बिठूर एक ऐतिहासिक स्थल है  |

बिठूर गंगा किनारे बसा एक नगर जिसका एक स्वर्णिम इतिहास और धार्मिक महत्त्व है

बिठूर मंधना कल्यानपुर इस जगहों में कई वाटर पार्क भी है हालाँकि वाटर पार्क कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं है लेकिन Kanpur me Ghumne Ki Jagah  हम इनका जिक्र कर सकते है सबसे पहले बात करते है सबसे बड़े वाटर पार्क की जिसे ब्लू वर्ल्ड थीम वाटर पार्क के नाम से जाना जाता है यदि आपको इस जगह पर आना है तो पूरा दिन लेकर आये क्यूंकि यहाँ आपको मस्ती करने के लिए इतना कुछ है कि कही आपका दिन भी न कम पड़ जाये तरह तरह के झूले वाटर स्पोर्ट्स वाटर राइड डायनासोर विला  तो यहाँ आना मिस न करे

अब अगले वाटर पार्क की बात करे तो यह भी उधर ही है जंगल वाटर पार्क के नाम से फेमस यह वाटर पार्क बिठूर रोड पर है और यहाँ गज़ब की हरियाली है इनके अलावा स्पोर्ट्स विलेज वाटर पार्क भी जा सकते हो तो फ़िलहाल बिठूर के पास तीन वाटर पार्क है एक ब्लू वर्ल्ड थीम वाटर पार्क दूसरा जंगल वाटर पार्क और तीसरा स्पोर्ट्स विलेज वाटर पार्क |

पत्थर घाट

कानपुर के स्ट्रीट फ़ूड

यदि आप खाने के शौक़ीन है आप एक फूडी है तो कानपुर आपको निराश नहीं करेगा यहाँ हम आपको कानपुर शहर के कुछ खास-खास खाने के ठियो के बारे में बताएँगे –

शुरू करो बिरहाना रोड पे यहाँ पर आप पैदल ही चलो और यहाँ आपको कई सारी स्वादिष्ट चीजे खाने को मिलेगी सबसे पहले आप बिरहाना रोड पे मजा लीजिये मक्खन  मलाई का यहाँ पर आपको ढेर सारी मक्खन की दुकाने दिखाई देंगी यदि कुछ जानी समझी दुकानों के नाम की बात करे तो शुक्ला जी मक्खन भण्डार और कल्लू फोटो मक्खन बढ़िया है अन्य मक्खन की दुकाने भी बढ़िया है |

अब यही पास में ही रामस्वरूप गुप्ता चाट वाले है जिनकी चाट बहुत ही बढ़िया होती है और यही पास में पानी के बताशो के कई ठेले लगते है जो की लजीज होते है पास में ही बनारसी मिष्ठान भण्डार है जिसकी मिठाइयाँ अति स्वादिष्ट है यहाँ से थोडा अन्दर जाने पर पप्पू समोसा वाले है जिनके समोसे बहुत ज्यादा फेमस है इनके समोसे कई तरह के होते है जैसे खोया समोसा ,मसाला समोसा , पनीर समोसा , चीजे कोर्न समोसा आदि तो ये सब थे बिरहाना रोड के स्ट्रीट दूफ जिनका स्वाद आपको लेना ही चाहिये |

इसके आलावा कानपुर में ठग्गू के लड्डू भी बहुत फेमस है और इनकी कानपुर में ही कई दुकाने खुल गई है इनके यहाँ काजू यक्त लड्डू 510 रूपये प्रति किलो है वही स्पेशल लड्डू 690 रूपये प्रति किलो है ठग्गू के लड्डू की दुकान पे बदनाम कुल्फी भी मिलती है और यह बदनाम कुल्फी भी बड़ी लजीज होती है |

अब आप आ जाइये मोती झील के पास स्वरुप नगर में और यहाँ की बनारसी टी स्टाल पर मलाई वाली चाय पीजिये कुल्हड़ में देखिये यह चाय आपको एकदम से रिफ्रेश कर देगी अब यही थोड़ी दूरी पर द चाट करके के दूकान है वहां जाइये जो पसंद हो वो चाट खाइए यहाँ का भी स्वाद बड़ा टेस्टी है अन इस  द चाट   से थोड़ी दूरी पर मिठास करके एक स्वीट की शॉप है वहां भी आप जा सकते है अगर मिठाई के शौखीं है |

बनारसी टी स्टाल कानपुर

यदि आप बिरयानी के मुरीद है तो कानपुर के काकादेव में बाबा बिरयानी के यहाँ जरूर जाए , नवींन  मार्किट की गड़बड़  चाट भी प्रसिद्ध है , फूलबाग स्थित पहलवान जी का मट्ठा भी फेमस है इनके अलावा भी बहुत कुछ है कानपुर में खाने को |

शॉपिंग कानपुर में

शॉपिंग के लिहाज से कानपुर एक बहुत ही बढ़िया शहर है यहाँ आपको एक से बढ़कर एक शॉपिंग माल भी दिख जायेंगे वाही सस्ती दुकाने भी यही मौजूद है यहाँ की जनरलगंज की मार्किट बहुत बड़ी है यह कपड़ो की थोक मार्किट है यहाँ कपड़ो के खासकरके साड़ियो के बहुत बड़े बड़े शोरूम है |

पी रोड स्थित सीसामऊ की भी मार्किट कानपुर में फेमस है यहाँ आपको सस्ता सामान भी मिल जायेगा , शिवाला मार्किट भी बढ़िया है , गोविन्द नगर स्थित विद्यार्थी मार्किट भी शानदार है जेड स्क्वायर मॉल कानपुर शहर का सबसे बड़ा माल है और निसंदेह यह एक बहुत ही बढ़िया माल है  |

कैसे घूमे कानपुर को

देखिये यह शहर ऐसा है की यहाँ का हर एक टूरिस्ट स्पॉट देखने के लिए आपको कई दिन लग जायेंगे कोई कोई टूरिस्ट स्पॉट तो ऐसे है जहाँ आपका पूरा दिन एक ही जगह लग जायेगा जैसे कानपुर जू और ब्लू वर्ल्ड थीम वाटर  पार्क तो आप कभी भी कानपुर आये तो कम से कम 3 दिन तो लेकर ही आये यहाँ आप को हम ऐसे  Kanpur me Ghumne Ki Jagah  की जानकारी दे रहे है जो आसपास ही है |

आइये शुरू करो कानपुर सेन्ट्रल के पास स्थित घंटाघर से यहाँ से आप जैन ग्लास टेम्पल , द्वारकाधीश मंदिर , श्री सालासर बालाजी मंदिर , जामा मस्जिद , माँ तपेश्वरी देवी मन्दिर देखो फिर पप्पू समोसे वाले , शुक्ल जी मक्खन भण्डार , फोटो मक्खन , रामस्वरूप गुप्ता चाट भण्डार , बनारसी मिष्ठान भंडार आदि का स्वाद लो ये सब जगहे ज्यादा दूर नहीं है सब आसपास ही है यदि जगह की बात करे तो ये जगहे जनरलगंज बिरहाना रोड और पटकापुर में है बिरहाना रोड पे पान की तमाम दुकाने और पानी के बताशो की तमाम दुकाने है  यदि आपको मार्केटिंग का शौख है तो यही पास में ही जनरलगंज की मार्किट है |

अब आप यहाँ घूमकर फूलबाग जाओ वही सामने नाना राव पार्क है वहां घूम लो फिर फूल बाग़ और नाना राव पार्क भी जनरलगंज बिरहाना रोड से बहुत दूर नहीं है  और इधर से ही आप कैंट स्थित कानपुर मेमोरियल चर्च जा सकते हो |

अब आप आ जाओ गुमुटी नम्बर 5 और देखो यहाँ का गुरुद्वारा फिर चले जाओ मोती झील कारगिल  पार्क फिर जापानी गार्डन ये सब ज्यादा दूर नहीं है जापानी गार्डन के बाद आप स्वरुप नगर स्थित बनारसी टी स्टाल , द चाट और मिठास और ठग्गू के लड्डू बदनाम कुल्फी का स्वाद ले सकते हो गुमुटी 5 के पास ही सीसामउ  मार्किट है आप वहां भी घूम सकते हो  |

अब आप यहाँ से रावतपुर आके जेके टेम्पल देखिये फिर रावतपुर से ही निकल जाइये कानपुर चिड़ियाघर और  चिड़ियाघर से आगे है अटल घाट और अटल घाट से थोडा सा आगे है लवकुश बैराज आप यहाँ आराम से घूमिये फिर आप कल्यानपुर बिठूर की तरफ आइये उधर पनकी हनुमान मंदिर , साईं दरबार , इस्कान मंदिर , सुधांशु जी आश्रम और बिठूर के दर्शन करिए ये सब जो मैंने बताया है वो एक रूट सा समझा दिया बाकी आप ट्रिप प्लान अपने हिसाब से करियेगा आपको आईडिया यहाँ से थोडा सा लग जायेगा |

कानपुर में घूमने की जगहों से सम्बन्धित प्रश्न –

प्रश्न – कानपुर किस राज्य में है ?
कानपुर उत्तर प्रदेश राज्य में है |

प्रश्न – कानपुर में कौन सी नदी है ?
कानपुर में गंगा नदी है |

प्रश्न – Kanpur me Ghumne Ki Jagah kaun kaun si hai ?
Kanpur me Ghumne Ki Jagah Moti Jheel , Phool Bag , Nana Rav Peshva park , Maa tapeshwari Devi Mandir , J K Mandir , Zoo , Bithoor , Shree Barah Devi Mandir , Jain Glass temple , Anandeshwar Mandir Parmat Aadi .

प्रश्न  -फूल बाग़ कहाँ है ?
फूल बाग़ उत्तर प्रदेश के कानपुर में है |

प्रश्न – मोती झील कहाँ है ?
मोती झील कानपुर के गुमुटी नम्बर 5 से थोड़ी दूरी पर स्वरुप नगर में है |

प्रश्न –  कानपुर का चिड़ियाघर कहाँ  है ?
कानपुर का चिड़ियाघर नवाबगंज में स्थित है |

प्रश्न – कानपुर में बुढा बरगद कहाँ है ?
कानपुर में बुढा बरगद ना राव पार्क में है |

प्रश्न – कानपुर के प्रसिद्ध मंदिर बताइए ?
पनकी हनुमान मंदिर , माँ तपेश्वरी देवी मंदिर , जे के मंदिर , बारह देवी मंदिर , आनंदेश्वर मंदिर , द्वारकाधीश मंदिर बिठूर के मंदिर आदि |

दोस्तों इस पोस्ट में मैंने कानपुर के सभी जाने माने टूरिस्ट स्पॉट  Tourist Places of Kanpur  की जानकारी दी है लेकिन कानपुर में घूमने वाली जगहे अनगिनत है तो यदि मुझसे Kanpur me Ghumne Ki Jagah का कोई महत्वपूर्ण प्लेस छूट गया हो तो उसे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके अवश्य बताये और यदि पोस्ट बढ़िया लगी हो तो इसे अपने सभी दोस्तों में शेयर करे |

The post Kanpur me Ghumne Ki Jagah – कानपुर में कहाँ घूमे कहाँ रुके फेमस फ़ूड appeared first on SAFAR JANKARI.

बिठूर गंगा किनारे बसा एक नगर जिसका एक स्वर्णिम इतिहास और धार्मिक महत्त्व है
बिठूर में घूमने की जगह या बिठूर के दर्शनीय स्थल जानने से पहले यह जान लीजिये की यह नगर गंगा किनारे बसा है और कानपुर शहर में आता है , यहाँ का इतिहास बड़ा ही स्वर्णिम है क्यूंकि यही पे रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता है, नानाराव पेशवा ने 1857 के स्वंत्रतता संग्राम का बिगुल यही से फूंका , तात्या टोपे यही रहे अगर धार्मिक महत्त्व की बात करे तो इसी Bithoor में वाल्मीकि जी ने रामायण लिखी , लव कुश का जन्म भी यही हुआ , राजा उत्तानपाद के पुत्र ध्रुव ने यही तप किया ,  ब्रह्मा जी ने यही यज्ञ किया |

ध्रुव टीला ,  ब्रह्मावर्त घाट ,  ब्रह्मा खूँटी ,  ब्रह्मेश्वर शिव मन्दिर ,  पत्थर घाट , टिकैतराय शिव मन्दिर ,  रानी लक्ष्मीबाई घाट , वाल्मीकि आश्रम , लवकुश जन्म स्थली , सीता रसोई , सीता कुण्ड ,  श्री संकट मोचन मन्दिर ,  नाना  राव पेशवा स्मारक , सुधान्शु जी आश्रम , इस्कान मन्दिर , साईं दरबार बिठूर के दर्शनीय स्थल है |

बिठूर के बारे में

यह नगर उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ पर पर्यटन के ढेर सारे विकल्प मौजूद है बिठूर एक ऐसा नगर है जिसका  जितना ही ज्यादा  धार्मिक महत्त्व है उतना ही ज्यादा यह ऐतिहासिक महत्त्व को समेटे हुये है , यह नगर तात्या टोपे नानाराव पेशवा जैसे महान व्यक्तियों के लिये जाना जाता है इसके अलावा रानी लक्ष्मबाई का बचपन भी यही पर बीता था इसके अलावा 1857 के स्वंत्रतता संग्राम का भी सम्बन्ध इस नगर से है |

अब यदि यहाँ के धार्मिक महत्त्व की बात करे तो इसी बिठूर नगरी में ध्रुव ने तपस्या की थी और  ब्रह्मा जी ने यही पर सृष्टी की रचना की और यही पर वाल्मीकि जी ने रामायण लिखी और लव कुश का जन्म भी यही हुआ था यहाँ पर आपको आज भी कई पुराने जीर्ण शीर्ण किले , बारादरियाँ देखने को मिल जाएँगी , बिठूर गंगा नदी के किनारे पर बना एक नगर है जहाँ तमाम घाट है और कुछ घाट बहुत ही खूबसूरत है |

कैसे पहुंचे यहाँ – How to reach Bithoor

यह नगर कानपुर के समीप है तो यहाँ पहुचने के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी आइये अब जान लेते है यहाँ कैसे पहुंचा जाये –

~ यदि आपको हवाई मार्ग से बिठूर आना हो तो यहाँ के सबसे नजदीकी एअरपोर्ट कानपुर और लखनऊ है कानपुर एअरपोर्ट  की बिठूर से दूरी लगभग 35 किलोमीटर है वही लखनऊ एअरपोर्ट की बिठूर से दूरी लगभग 90 किलोमीटर है परन्तु कानपुर एअरपोर्ट से अभी फ्लाइट कम ही है तो एक बार आप देख ले |

~ यदि आपको रेल मार्ग से आना है तो यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन कल्यानपुर है लेकिन कल्यानपुर में बहुत ही कम ट्रेन रूकती है तो यहाँ का जो मुख्य रेलवे स्टेशन है वो है कानपुर सेन्ट्रल , कानपुर सेन्ट्रल के लिए आपको भारत के लगभग सभी बड़े शहरो से ट्रेन मिल जायेगी पहले आप कानपुर सेन्ट्रल आ जाओ फिर वहां से ऑटो कैब इत्यादि से बिठूर आ जाओ |

~ अब यदि आप सड़क मार्ग द्वारा बिठूर आने का मन बना रहे है तो आपका स्वागत है यह नगर बहुत ही अच्छे तरीके से भारत के सभी शहरो से जुड़ा हुआ है कुल मिलाकर यहाँ आने के लिए आपका लैंडमार्क कानपुर होना चाहिये |

इस नगर के अन्दर ज्यादातर दार्शनिक स्थल आसपास ही है तो उनको आप पैदल ही घूम सकते हो बाकी यहाँ ई-रिक्शा टेम्पो आदि मिल जाते है आप चाहो तो बुक कर लो और आराम से घूमो |

कहाँ रुके – Where to Stay in Bithoor

वैसे तो आप इस धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी को बड़े ही आराम से एक दिन में घूम सकते है एक दिन बिठूर  के लिए पर्याप्त है फिर भी यदि आपको यहाँ रुकना ही है तो यहाँ आपको कुछ होटल धर्मशाला मिल जाएँगी लेकिन ये सब यहाँ सीमित ही है हा आप चाहो तो कानपुर में बड़े ही आराम से अपने मन के होटल में रुक सकते है वैसे यदि आपको इस नगर में ही रुकना हो तो यहाँ एक सरकारी आवास गृह भी है जो की नाना राव पेशवा स्मारक में है इस आवास गृह का नाम राही टूरिस्ट बंगलो है यहाँ के AC रूम का किराया लगभग 1600 रूपये है और इसकी आप ऑनलाइन बुकिंग https://upstdc.co.in/  वेबसाइट से कर सकते है |

यहाँ कब जाया जाये

देखिये बिठूर उत्तर भारत में स्थित है तो यहाँ पर गर्मियों में अत्यधिक गर्मी पड़ती है तो गर्मी में जब आप यहाँ जाओगे तो दिक्कत तो कोई नहीं बस पसीना और गर्मी आपको ज्यादा परेशान करेगी बाकी आप साल भर यहाँ घूमने जा सकते है कोई दिक्कत नहीं है मैदानी जगह है आराम से घूमिये |

बिठूर के दर्शनीय स्थल – Bithoor Tourist Places

अब हम आपको यहाँ के सभी खास-खास दार्शनिक स्थलों की जानकारी देंगे यह एक छोटा सा नगर है तो यहाँ के लगभग सभी पर्यटन स्थल आसपास ही है तो आइये जानते है बिठूर में घूमने की जगहो के बारे में –

ध्रुव टीला

ध्रुव टीला एक संरक्षित स्मारक है  पौराणिक कथा के अनुसार ध्रुव टीला वही स्थल है जहाँ बालक ध्रुव ने भगवान विष्णु की तपस्या की थी और भगवान ने प्रसन्न होकर ध्रुव को एक अमर तारा बनने का वरदान दिया था , यह टीला गंगा के किनारे पर बना हुआ और बहुत ही शांत जगह है यह थोड़ी ऊंचाई पर है मतलब जिस रास्ते से आप ध्रुव टीला जाओगे वो रास्ता थोडा सा बहुत हल्का सा चढ़ाई वाला है हालाँकि यह टीला अब खंडहर हो चूका है  यहाँ ध्रुव का एक आश्रम है और एक मन्दिर भी है  मन्दिर में कई देवी देवताओ की प्रतिमाये स्थापित है |

यहाँ प्रवेश निशुल्क है और टाइमिंग का भी कोई इत्ता खास नहीं है आप किसी भी समय जाये यहाँ दर्शन हो जायेंगे क्यूंकि यह एक मंदिर है तो जल्दी ही कपाट खुल जाते है |

ध्रुव टीला बिठूर

रानी लक्ष्मीबाई घाट

नगर बिठूर  गंगा के किनारे बसा है यहाँ का एक बहुत ही साफ़ सुथरा सुन्दर घाट है रानी लक्ष्मीबाई घाट इस घाट पर आपको शौचालय , पीने योग्य जल , वस्त्र परिवर्तन , स्नान करने वाला घाट जैसी सुविधाये मिल जाएँगी इसके अलावा यहाँ की साफ़ सफाई भी शानदार है इन सबके अलावा इस घाट पे रानी लक्ष्मीबाई की एक बहुत ही सुन्दर प्रतिमा बनी हुई है तो इस घाट को आप जरूर याद रखे यहाँ अवश्य आइयेगा |

रानी लक्ष्मीबाई घाट  पर प्रवेश पूर्णता निशुल्क है और टाइमिंग भी दिन भर है क्यूंकि यह एक घाट है |

रानी लक्ष्मीबाई घाट बिठूर

ब्रह्मावर्त घाट

Bithoor का सबसे अधिक महत्त्व वाला यह स्थल  ब्रह्मा जी से सम्बंधित है  ब्रह्मा जी ने इसी स्थल पर यज्ञ किया था और सृष्टि की रचना यही की थी यह एक पवित्र घाट है यहाँ पर बहुत से लोग स्नान करते है इस घाट के  रास्ते में आपको तमाम प्रसाद और खिलौनों की दुकाने दिखाई देंगी , गंगाजल के लिए यहाँ पिपिया मतलब कंटेनर मिल जायेंगे  अच्छा  ब्रह्मावर्त घाट पर एक मन्दिर है और एक खूँटी आइये उनको भी जान ले –

श्री   ब्रह्मा  खूँटी तीर्थ मन्दिर

मान्यताओ के अनुसार जिस स्थल पर  ब्रह्मा जी ने यज्ञ किया था वही पर प्रतीक के रूम पे एक खूँटी गाड़ दी थी उस खूँटी को ही श्री  ब्रह्मा खूँटी कहते है भगवान विष्णु जी के आदेशानुसार  ब्रह्मा जी ने यहाँ पर मानव की उत्पत्ति के लिए यज्ञ किया था यहाँ श्रद्धालु दर्शन हेतु आते रहते है इसे हम बिठूर का मुख्य मन्दिर भी कह सकते है |

श्री ब्रम्हा खूँटी ब्रम्हावर्त घाट

श्री ब्रह्मेश्वर मन्दिर

ब्रह्मावर्त घाट पर ही एक मन्दिर है जिसकी मान्यता यह है की स्वयं ब्रह्मा  जी ने इस शिवलिंग को यहाँ पर स्थापित किया था इसीलिए इसे श्री ब्रह्मेश्वर महादेव मन्दिर कहते है आप यहाँ भी दर्शन कर ले अरे सबसे पहले  ब्रह्मावर्त घाट पे स्नान करे फिर श्री  ब्रह्मा खूँटी के दर्शन करे फिर श्री ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन करे और यदि समय हो तो थोड़ी देर यहाँ बैठकर इस दिव्य अलौकिक वातावरण की दिव्यता को महसूस करे |

इन सब दर्शनीय स्थलों पर प्रवेश निशुल्क है बाकी आप प्रसाद दान दक्षिणा जो करे वो तो आपकी मर्जी है |

श्री ब्रम्हेश्वर महादेव मन्दिर ब्रम्हावर्त घाट

पत्थर घाट या पाथर घाट

ब्रह्मावर्त घाट से थोड़ा आगे बढोगे तो पाओगे पत्थर घाट जो की लाल पत्थरो से बना हुआ एक बहुत ही रमणीक घाट है इस घाट को बनवाने की शुरुआत राजा टिकैतराय ने की थी वाकई में यह घाट गज़ब की कलाकृति का नमूमा है यहाँ पर एक भगवान शिव का मन्दिर है और मंदिर के बाहर भोलेनाथ का दिव्य त्रिशूल बना हुआ है इस त्रिशूल की बनावट बहुत ही उम्दा है इस शिव मन्दिर की आप जितनी भी तारीफ करो कम ही होगी |

अच्छा पत्थर घाट पर शिव मन्दिर जहाँ पर है वहां से एक जीना है जिसे आप ऊपर जा सकते और ऊपर जाकर माँ गंगा और बिठूर का बहुत ही सुन्दर द्रश्य देख सकते हो | यहाँ बने शिव मंदिर की वास्तुकला बेजोड़ है और इस मंदिर के पास ही एक बारादरी भी है, यहाँ का मेरा सबसे पसन्दीदा घाट पत्थर घाट या पाथर घाट है  |

यहाँ भी प्रवेश निशुल्क है टाइमिंग भी दिनभर की है |

पत्थर घाट

Shiv Mandir Patthar Ghat

नाना राव पेशवा स्मारक

यह वही स्थल है जहाँ रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता था इस स्मारक में आप जैसे ही अन्दर जाओगे सबसे पहले देखोगे राने लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को और यही से आप देशभक्ति के भाव में विभोर हो जाओगे अब और आगे बढ़ने पर आप म्यूजियम देखोगे ,  दीवारों पर रानी लक्ष्मी बाई और सती चौरा घाट कांड को दर्शाती पेंटिंग्स बनी है यही स्मारक पूर्व में नाना साहब का महल था  अब आगे आप पाएंगे एक सेल्फी पॉइंट जहाँ नाना साहब की प्रतिमा स्थापित है और एक हरा भरा पार्क भी पास में ही है  |

यहाँ पर एक झील सी भी है जिसमे आप नौका विहार का लूत्फ भी ले सकते हो,  इसी स्मारक में तात्या टोपे की भी प्रतिमा है और एक कुंवा भी है यहाँ जहा पर रानी लक्ष्मी बाई का घोडा सारंग बांधा जाता था तो आप इस नाना राव पेशवा स्मारक को अवश्य देखे यह आपको अपने देश के इतिहास से परिचित करायेगा |

यहाँ की एन्ट्री फीस 25 रुपे है और बाइक पार्किंग 10 रूपये है कार की पार्किंग का 20 रूपये पड़ता है|

नाना राव पेशवा स्मारक के बिलकुल सामने ही श्री बाबा भैरव नाथ जी का मन्दिर है जहाँ भी आप जाकर दर्शन कर सकते है क्यूंकि यह इस स्मारक के बिलकुल बाहर ही है |

नाना राव स्मारक बिठूर

वाल्मीकि आश्रम

नाना राव पेशवा स्मारक  से थोड़ी दूरी पर पड़ता है वाल्मीकि आश्रम जहाँ आपको कई मन्दिर देखने को मिलेंगे पौराणिक कथा के अनुसार इसी जगह पर वाल्मीकि जी ने रामायण महाकाव्य की रचना की थी और इसी स्थान पर लव कुश का जन्म हुआ था और इन दोनों बालको की शिक्षा दीक्षा भी यही हुई थी वैसे अपने देश में कई जगह ये मान्यता है की यहाँ पर लव कुश का जन्म हुआ अब कौन सा सच है ये तो पता नहीं  |

इस आश्रम के बाहर लगे पुरातत्व विभाग के बोर्ड के अनुसार यहाँ स्थित वाल्मीकि मंदिर का जीर्णोधार पेशवा बाजीराव द्वितीर द्वारा 19वी शताब्दी  में कराया गया था इस आश्रम में सीता रसोई , सीता कुण्ड , वाल्मीकि जी का मन्दिर है और यह आश्रम बिठूर नगर से थोड़ी सी ऊंचाई पर बना हुआ है , अच्छा यहाँ पर एक दीपमालिका स्तम्भ भी है जो की बिलकुल सीता रसोई के पास स्थित है बताते है इस स्तम्भ में 48 सीढियां है , सीता रसोई में कुछ पुराने बर्तन रखे हुए है  और जो सीता कुण्ड है उसे पाताल प्रवेश भी कहते है |

इस स्थल पर नीचे ही श्री लव कुश जन्म स्थल मन्दिर भी है और इस मंदिर माँ सीता की प्रतिमा , लव कुश जन्म भूमि , श्री दक्षिण मुखी हनुमान प्रतिमा स्थापित है वहां लगे एक बोर्ड के अनुसार यह वही स्थल है जहाँ पर लव कुश ने श्रीराम के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े को पकड़ा था और वीर हनुमान को बंदी बनाया था तो वाल्मीकि आश्रम के दर्शन के बाद आप श्री लव कुश जन्म स्थल मंदिर के भी दर्शन कर ले |

इनके अलावा भी यहाँ पर कई मंदिर है जैसे श्री गुरु मन्दिर, श्री राधा कृष्ण मन्दिर , श्री सीताराम मंदिर , श्री शिव मंदिर , श्री सीता लवकुश मन्दिर , श्री सीताराम मन्दिर , बंगाली बाबा आश्रम  आदि यदि आपके पास समय है तो इन सबके दर्शन अवश्य करे |

इन सब जगहों पर भी प्रवेश निशुल्क है और टाइमिंग भी दिन भर की है |

वाल्मीकि आश्रम बिठूर

श्री लव कुश जन्म स्थली बिठूर

सीता रसोई वाल्मीकि आश्रम बिठूर

श्री साईं दरबार बिठूर

यह साईं दरबार मंदिर इस नगर का एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है यहाँ साईं बाबा के दर्शन करने लोग दूर दूर से आते है यहाँ आप गुरु स्थान , अखण्ड ज्योति , श्री साईं नाथ की धूनी  के दर्शन अवश्य करे यह एक भव्य मन्दिर है और यहाँ की बड़ी मान्यता है  यह साईं बाबा को समर्पित एक धार्मिक स्थल है |

टनकपुर में घूमने की जगहें – Tanakpur Tourist Places की A to Z जानकारी

जानिये Kampil को जिसका सम्बन्ध रामायण , महाभारत काल और जैन धर्म से है

श्री सुधांशु जी आश्रम या सिद्दिधाम आश्रम

श्री सुधांशु जी महाराज आश्रम बहुत ही भव्य स्थान है यहाँ पर बना श्री राधा माधव मंदिर वाकई में बहुत ही भव्य और सुन्दर है इस मन्दिर की भव्यता बाहर से ही पता चल जाती है लेकिन जब आप इस मंदिर के भीतर प्रवेश करोगे आप बस इस मन्दिर को निहारते ही रह जाओगे यहाँ तो जरूर आये इस आश्रम में आपको गज़ब की हरयाली देखने को मिलेगी , यहाँ पर कई बहुत ही सुन्दर प्रतिमाये बनी है जैसे एक मुख्य द्वार के पास राधा कृष्ण की गाय के साथ अति मनमोहक प्रतिमा बनी है |

इसके आलावा कैलाश पर्वत बनाया गया है जिसमे भगवान शंकर का पूरा परिवर दिखाया गया यह बहुत ही सुन्दर है यहाँ पर बहुत से लोग अपनी फोटो क्लिक करते है यहाँ से थोड़ी दूरी पर एक रथ पर भगवान कृष्ण अर्जुन के सारथी बने हुए प्रतिमा जो देखने में बिलकुल सजीव सी लगती है अरे मेरी मानिये तो बिठूर नगर में आकर आपको इस सुधांशु जी आश्रम में जरूर आना चाहिए इस आश्रम में बच्चो को खेलने के लिए कई झूले भी है तो गायो की देखभाल हेतु एक गौशाला भी है  |

श्री सुधांशु जी आश्रम बिठूर

इस्कान मन्दिर

इस्कान मंदिर ये भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों की एक चैन है देश विदेश में बहुत से इस्कान मंदिर है परन्तु जो इस्कान मंदिर बिठूर में है उसकी मान्यता ही अलग है इसे श्री श्री राधा माधव मन्दिर भी कहते है इस मन्दिर का प्रांगण बहुत ही बड़ा और हरा भरा है यहाँ बजते कीर्तन आपको आनन्दित कर देंगे वहां के एक महंत जी के अनुसार इस्कान का उद्देश्य अपने जीवन में श्री कृष्ण की एंट्री करके जीवन को खुशियों से भरना है |

बाहर से यह मन्दिर बहुत ही सुन्दर दिखाई पड़ता है आप मन्दिर प्रांगण में कही से भी मन्दिर को देखोगे यह भव्य ही दिखाई देगा मंदिर परिसर के अन्दर ही आपको प्रसाद पूजन सामग्री धार्मिक किताबे  इत्यादि मिल जायेगा यह मन्दिर अन्दर से भी बहुत विशाल और भव्य है मंदिर परिसर के बाहर एक पार्क है और एक गौशाला भी है तो दोस्तों कभी भी आप कानपुर की तरफ आये तो बिठूर में स्थित यह मन्दिर जरूर देखे और दर्शन करे |

इस्कान मंदिर बिठूर की टाइमिंग की बात करे तो यह सुबह 4:30 बजे श्रधालुओ के लिए खुल जाता है और दोपहर 1 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाते है फिर शाम को 4 बजे से 8:30 बजे तक उः खुला रहता है यहाँ प्रवेश निशुल्क है | यहाँ मंदिर परिसर में यदि आप रुकना चाहो तो वह व्यवस्था भी है अप इनके वैदिक आश्रम में रुक सकते है |

गंगा नदी और घाट और अन्य धार्मिक स्थल

मैंने ऊपर बिठूर के खास खास घाट के बारे बताया इसके अलावा इस नगर में 52 घाट है जैसे लक्ष्मण घाट , पाण्डव घाट आदि यदि आप थोडा सा समय लेकर आये हो यहाँ पर पैदल ही सारे घाट देखो गंगा किनारे बैठो ठंडी ठंडी  हवा  लो गज़ब का सकूं मिलेगा |

मैंने यहाँ के लगभग सभी धार्मिक जगहों के बारे में बता दिया है फिर भी इस नगर में आपको तमाम और धार्मिक स्थान मिलेंगे जैसे श्री भागवतेश्वर महादेव मंदिर , परम प्रबुद्ध धाम , श्री सरकार स्वामी आश्रम , सोहम आश्रम , श्री परमहंस सद्गुरु धाम , श्री अयोध्या धाम मंदिर , श्री हरि धाम आश्रम , श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर , श्री सर्वेश्वर भगवान् शंकर मन्दिर , रामानंद भारती आश्रम , गायत्री शक्तिपीठ आदि , गंगा ब्रिज के किनारे ही एक मस्जिद है जो कि गणेश धाम के पास ही है |

बिठूर का एक घाट

यहाँ कैसे घूमे

देखिये बिठूर नगर के सभी दर्शनीय स्थल आसपास ही है आप चाहो तो पैदल घूम सकते हो आप ध्रुव टीला से शुरू करो फिर गंगा ब्रिज पे आकर लक्ष्मण आकर लगातार क्रम से सारे घाट देखो सबसे पहले रानी लक्ष्मी बाई घाट देखो फिर  ब्रह्मावर्त घाट ब्रम्हावर्त पे ही श्री  ब्रह्मा खूँटी और श्री ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करके आ जाओ पत्थर घाट यही पे शिव मंदिर के दर्शन करके निकल लो नाना राम पेशवा स्मारक की तरफ फिर जाओ वाल्मीकि आश्रम इसके बाद आप एक ऑटो या ई रिक्शा कर लो और उससे बोल दो साईं दरबार , सुधांशु आश्रम और इस्कान मन्दिर घुमा दे वो आपको घुमा देगा |

इनके अलावा यदि आपका उद्देश्य मनोरंजन है तो बिठूर के आसपास कई वाटर पार्क भी है जैसे ब्लू वर्ल्ड थीम वाटर पार्क , स्पोर्ट्स विलेज वाटर पार्क , जंगल वाटर पार्क भी घूम सकते है ये तीनो ही पार्क बहुत ही बढ़िया है |

बिठूर घूमने से सम्बन्धित प्रश्न –

प्रश्न – बिठूर किस राज्य में है ?
उत्तर प्रदेश

प्रश्न – बिठूर किस जिले में है ?
बिठूर कानपुर जिले में है |

प्रश्न – बिठूर में कौन सी नदी बहती है ?
गंगा नदी

प्रश्न – बिठूर क्यों प्रसिद्ध है ?
कई कारण है एक तो पवित्र गंगा नदी पौराणिक कथा की माने तो यही पर वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की थी और माँ सीता ने यही लव कुश को जन्म दिया था ,  इतिहास की बात करे तो यही पे रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता है, नानाराव पेशवा ने 1857 के स्वंत्रतता संग्राम का बिगुल यही से फूंका |

प्रश्न – वाल्मीकि आश्रम कहाँ पर है ?
उत्तर प्रदेश के बिठूर में |

प्रश्न – बालक ध्रुव ने विष्णु जी की तपस्या कहा की थी ?
बालक ध्रुव ने विष्णु जी की तपस्या बिठूर में की थी |

प्रश्न – श्री   ब्रह्मा  खूँटी तीर्थ मन्दिर कहाँ है ?
श्री   ब्रह्मा  खूँटी तीर्थ मन्दिर उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर में है |

प्रश्न – कानपुर का सुधांशु जी आश्रम कहाँ है ?
कानपुर का सुधांशु जी आश्रम बिठूर में है |

प्रश्न – कानपुर का प्रसिद्ध  साईं मंदिर कहाँ है ?
कानपुर का प्रसिद्ध  साईं मंदिर बिठूर में  है |

प्रश्न – नाना राव पेशवा स्मारक कहाँ है ?
नाना राव पेशवा स्मारक बिठूर में  है

प्रश्न – बिठूर में घूमने की जगहे बताइये ?
आप बिठूर में ध्रुव टीला , पाथर घाट, ब्रम्हावर्त घाट , ब्रम्हा खूँटी , नाना राव पेशवा स्मारक , वाल्मीकि आश्रम , श्री लव कुश जन्म स्थल , सुधांशु जी आश्रम , साईं दरबार , इस्कान मंदिर जरूर देखे |

अंतिम शब्द

यदि आपको बनारस के घाट पसंद है आपको नदी के किनारे बैठना पसंद है आपको इतिहास और हिन्दू धर्म से लगाव है आपको गंगा में स्नान करना पसन्द है आपको शहरो की भागदौड़ से निकलकर कुछ समय शान्ति में बिताना पसंद है तो साहब सच मानिये बिठूर आपके लिए ही है जरूर आइये एक बार इस नगर में और धर्म  देशभक्ति शांति सब एकसाथ देखिये यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसन्द आई हो तो इसे ढेर सारा शेयर करे जिससे बिठूर के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जानकारी हो |

The post बिठूर गंगा किनारे बसा एक नगर जिसका एक स्वर्णिम इतिहास और धार्मिक महत्त्व है appeared first on SAFAR JANKARI.